फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Utensils market decorated for Dhanteras and Deepawali, stock being ordered

Meerut News: धनतेरस और दीपावली के लिए सजा बर्तनों का बाजार, मंगा रहे स्टॉक

Wed, 23 Oct 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 23 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Utensils market decorated for Dhanteras and Deepawali, stock being ordered
सहारनपुर। त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली के लिए बर्तनों का कारोबार सज गया है। त्योहार को देखते हुए व्यापारी बड़े स्तर पर बर्तनों का स्टॉक मंगा रहे हैं। महिलाओं की पहली पसंद इंडक्शन चूल्हा और डिनर सेट बना है। दरअसल, प्रथम नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया था। इसके साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों नवरात्र, विजयदशमी, करवाचौथ पर वाहनों, आभूषणों, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, पूजन सामग्री, मिठाई सहित हर तरह के कारोबार में उछाल देखने को मिला। व्यापारियों ने कटोरी, चम्मच, गिलास, प्रेशर कूकर, थाली, गर्म पानी करने वाली केतली, टीफिन बॉक्स, बड़े और छोटे अलग-अलग साइज के पतीले, बड़े प्रेशर कूकर, हांडी सेट, कटलरी सेट, हॉट टिफिन, टी-सेट और ड्राईफूट सेट का स्टॉक मंगवा लिया है।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी रविकांत नरूला और संजय मल्होत्रा ने बताया वर्तमान में भी बर्तनों की बिक्री हो रही है, लेकिन धनतेरस और दीपावली पर बंपर बिक्री होगी। दीपावली से ज्यादा धनतेरस पर हर तरह के बर्तन बिकते हैं। पूरे बर्तनों का सेट की एडवांस बुकिंग हो रही है। क्योंकि धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने पर सामान कम पड़ जाता है। इसलिए लोग पहले से ही आर्डर दे रहे हैं। हर तरह के बर्तनों की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं की पहली पसंद बना इंडक्शन चूल्हा और डिनर से बना है। कारोबारियों के मुताबिक, डिनर सेट और रोटी मेकर खूब पसंद किया जा रहा है। महंगी एलपीजी के कारण इंडक्शन चूल्हा भी लोग खरीदेंगे।


---
कांच के बर्तनों का भी बढ़ेगा व्यापार
बाजार में कांच के बर्तनों मांग अच्छी है। क्योंकि लोग त्योहारों पर कांच के बर्तनों सेट उपहार के रूप में भी एक-दूसरे को देते हैं। इनमें ज्यादा कप के साथ चाय की केतली के सेट की मांग है। इनकी कीमत भी अलग-अलग है। ब्रांडेड कंपनी और सामान्य बर्तनों कीमतें अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed