{"_id":"5a0047314f1c1bf3538bb779","slug":"used-as-a-army-symbol-of-the-trafficking-of-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का चिह्न लगाकर करते थे शराब तस्करी, पकड़े जाने पर खुले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का चिह्न लगाकर करते थे शराब तस्करी, पकड़े जाने पर खुले कई राज
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ी गाड़ी में लगा सेना के प्रतीक चिह्न का लोगो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बागपत में हरियाणा से लग्जरी गाड़ी पर सेना का चिह्न लगाकर शराब तस्करी करने के आरोपियों पर पुलिस ने ओर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने केस की विवेचना कर सेना का चिह्न लगाने की धारा बढ़ा दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी सेना से तो नहीं जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा से फोर्ड एंडिवर में दो लोग दो नवंबर को बागपत की ओर आ रहे थे। यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोक लिया था। तलाशी लेने पर गाड़ी में शराब लदी मिली थी। गाड़ी के आगे सेना का प्रतीक चिह्न लगा हुआ मिला था। पुलिस ने दोनों आरोपी नीरज पुत्र राजवीर सिंह और सुनील पुत्र जयदेव निवासी गढ़ी (सोनीपत) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान किया। पुलिस ने गाड़ी पर सेना का चिह्न लगाने पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी जय प्रकाश ने आरोपियों के खिलाफ गाड़ी पर सेना का चिह्न लगाने की धारा 171 आईपीसी केस में बढ़ाने के कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी पता लगाने को कहा आरोपियों का सेना से तो कोई जुड़ाव नहीं है। थाना पुलिस गोपनीय रूप से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक के छात्र का पुलिस ने किया चालान
हरियाणा से स्विफ्ट डिजायर कार में शराब लाते हुए एक युवक को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया था कि वह रोहतक का अमन है और गुड़गांव से पॉलीटेक्निक कर रहा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी अमन का चालान कर दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/