फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Use of potash will improve sugarcane yield: OP Singh

पोटाश के उपयोग से गन्ने की अच्छी होगी पैदावार : ओपी सिंह

Fri, 14 Jun 2024 04:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Use of potash will improve sugarcane yield: OP Singh
खतौली। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओपी सिंह ने गांव ताजपुर के किसानों से वार्ता कर उन्हें गन्ने की फसल में पोटाश के लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब जैविक पोटाश भी उपलब्ध है, उसका उपयोग भी किया जा सकता है। किसान पोटाश का प्रयोग कर अच्छी फसल लें। अभी जो फसल का समय है, उसमें गन्ने की लाइनों पर मिट्टी चढ़ाई जा रही है। गन्ने में मिट्टी चढ़ाई के समय पोटाश लगाना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव ताजपुर के किसानों से बात कर उप गन्ना आयुक्त ने उनके गन्ने के खेत का निरीक्षण कर कहा कि पोटाश से गन्ना स्वस्थ रहता है और उसका वजन भी बढ़ता है। उन्होंने किसानों से वार्ता कर उनके अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन

किसान बृजपाल ने बताया कि उन्होंने गन्ना प्रजाति 15023 लगाई है और इस वर्ष उनकी पैदावार 1050 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही है। इस प्रजाति में बीमारी भी बहुत कम आती है। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से कहा कि गन्ने में लगने वाले कण्डुआ रोग (स्मट) से भी फसल को जरूर बचाएं। इसकी पहचान के लक्षण, यह फफूंद जनित रोग है। गन्ने की अगोले के ऊपरी भाग से काला कोड़ा निकलता है जो कि सफेद पतली झिल्ली द्वारा ढका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बचाव के लिए बुवाई के समय गन्ने के टुकड़ों को प्रोपिकोनाजोल 25 ईसी या कार्बेन्डाजिम 50 डब्ल्यूपी के 0.1 प्रतिशत घोल में 5-10 मिनट तक उपचारित करें तथा ग्रसित पौधों में बन रहे काले कोड़ों को बोरों से ढककर सावधानी पूर्वक खेत से निकाल कर दूर नष्ट कर दें और प्रोपिकोनाजोल 25 ईसी के 0.1 प्रतिशत घोल का 15 दिनों के अंतराल पर दो बार छिड़काव करें।

चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह ने कहा कि इस समय चोटी बेधक कीट के नियंत्रण हेतु कीटनाशकों का छिड़काव करें तथा लाल सडन रोग के प्रति किसान सजग रहें। किसान बृजपाल सिंह, ऋषभ, महेंद्र, श्याम सिंह, सतेंद्र शर्मा पाल, सोनू, महेन्द्र, राजपाल सिंह, बिट्टू सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज रसूलपुर आदि कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed