फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPSC Civil Services Result 2019: Tania from Meerut gets 159th rank, interview was on second day of marriage

UPSC Results 2019: मेरठ की तानिया को मिली 159वीं रैंक, शादी के दूसरे दिन था इंटरव्यू 

Tue, 04 Aug 2020 08:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2020 08:20 PM IST
सार

  • तानिया 159वीं रैंक, तीसरी बार में मिली सफलता, शादी के दूसरे दिन था इंटरव्यू 

विज्ञापन
UPSC Civil Services Result 2019: Tania from Meerut gets 159th rank, interview was on second day of marriage
upsc result 2020: तानिया सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी तानिया सिंघल ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में ऑल इंडिया में 159 वीं रैंक हासिल की है। तानिया की इस उपलब्धि पर परिचित और रिश्तेदार बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

शास्त्रीनगर के एल-471 निवासी तानिया सिंघल ने कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल शास्त्रीनगर से की।

इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेकेनिकल में इंजीनियरिंग की। आईआईटी से बीटेक के बाद एक साल तक उन्होंने गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी की। यहां पर एक दोस्त के प्रोत्साहन के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन


तानिया ने बताया कि तीन साल से वह लगातार सिविल सर्विसेज परीक्षा दे रहीं थी। दो बार इंटरव्यू तक पहुंची लेकिन मंजिल नहीं मिली। अबकी बार और मेहनत की तो सफलता मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब शादी के दो दिन बाद पड़ गई इंटरव्यू  की तारीख 
तानिया की शादी उत्तराखंड निवासी शशांक से इसी साल 26 फरवरी को हुई है। शशांक भी आईआईटी इंजीनियर हैं। वह बंगलूरू में प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं। तानिया बताती हैं कि शादी की तारीख पक्की हुई तो बीच में इंटरव्यू की तारीख आ गई।

28 फरवरी को इंटरव्यू होना था। शादी की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी, ऐसे में 26 को ही शादी हुई। 28 को इंटरव्यू दिया। तानिया का कहना है कि तैयारी पहले से अच्छी थी इसलिए कोई मुश्किल नहीं आई।
 
कूड़ा कभी नहीं फैलाया, प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को चलाएंगी मुहिम 
तानिया पर्यावरण को लेकर बेह चिंतित हैं। वह अधिकतर कूड़े को खुद कंपोस्ट करती हैं। गीला-सूखा कचरा खुद अलग करती हैं। प्लास्टिक का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करती हैं। वह कहती हैं कि इसको लेकर हर व्यक्ति की सोच बदले तो देश की सूरत बदल सकती है। हर किसी को इसके लिए पहल करते हुए मुहिम चलानी चाहिए।

परिवार की बड़ी बेटी हैं तानिया 
तानिया के पिता मुकेश सिंघल बिजनैसमेन हैं। माता रीना सिंघल गृहिणी हैं। एक बहन यशिका और भाई सत्यम हैं।

ओजस्वी की सिविल सर्विसेज में 227वीं रैंक 
मूल रूप से बागपत रोड निवासी ओजस्वी राज की सिविल सर्विसेज में 227वीं रैंक आई है। ओजस्वी के नाना रामकिशन वर्मा किठौर के विधायक रहे हैं। मामा जितेंद्र वर्मा भाजपा के नेता हैं। 
ओजस्वी की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ में सेंट मैरीज में रही। उनके पिता राज अवतार सिंह सिंचाई विभाग में इंजीनियर रहे हैं।

मेरठ से उनका ट्रांसफर होने के बाद फिर वे रुड़की चले गए। ओजस्वी ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने भारतीय संसद की परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल की। वे वहां पर अधिशासी अधिकारी नियुक्त हुए।

ओजस्वी बताते हैं कि सिविल सर्विसेज की तरफ उनका रूझान दोस्तों की वजह से आया। कई दोस्तों ने कहा कि सिविल सर्विसेज की तैयारी करो तो जुट गए पढ़ाई में। इससे पहले भी इंटरव्यू दिया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

ओजस्वी बताते हैं कि दूसरी बार और मेहनत की तो सफलता मिल गई। उनका कहना है कि वे अपनी रैंक से संतुष्ट हैं। वे कहते हैं कि जिस क्षेत्र में भी वे जाएंगे वहां पर कुछ अलग करना चाहते हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय माता नीतू सिंह, पिता राज अवतार सिंह और दोस्तों को देते हैं। ओजस्वी की सफलता पर उनके मामा भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed