फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uprorar in police station against power corporation JE

ऊर्जा निगम के जेई के खिलाफ थाने पर हंगामा

Thu, 30 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
uprorar in police station against power corporation JE
ऊर्जा निगम के जेई के खिलाफ थाने में हंगामा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम सोना में दो दिन पूर्व एक वृद्ध का घरेलू बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गए जेई व संविदाकर्मी द्वारा वृद्धा को धक्का देने पर उसके सिर में चोट लग गई। जिसके चलते महिला को मेरठ के निजि अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला के कोमा में पंहुचने पर दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और जेई के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

ग्राम सोना निवासी 80 वर्षीय वृद्धा महिला शांति देवी का घरेलू बिजली बिल बकाया चला आ रहा था। दो दिन पूर्व शांति देवी के परिवार के लोग खेतों पर चारा लेने गए थे। वृद्धा घर पर अकेली थी। इसी दौरान तोफापुर बिजलीघर के जेई प्रदीप मौर्य अपने साथ संविदाकर्मियों को लेकर ग्राम सोना पहुंचे। वे शांति देवी का बिजली कनेक्शन काटने लगे। आरोप है कि वृद्धा द्वारा विरोध करने पर जेई ने महिला को धक्का दे दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। इस पर जेई व संविदाकर्मीफरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कोमा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष उत्पन्न हो गया। जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा कर जेई प्रदीप कुमार मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को शांत कर पीड़ितों से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में जेई प्रदीप मौर्य ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed