फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over the burial of the dead body in the cemetery

मेरठ: कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर हंगामा

Tue, 21 Feb 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the burial of the dead body in the cemetery
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित इस्लामाबाद में सोमवार रात 11 बजे कब्रिस्तान में शव को दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। हंगामे के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सीओ कोतवाली सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार तोपचीवाड़ा निवासी बुजुर्ग जमील का सोमवार शाम को देहांत हो गया था। परिजन शव को दफनाने के लिए इस्लामाबाद स्थित मिन्नी वाली मस्जिद के सामने पठानों के कब्रिस्तान में ले गए। वहां मौजूद मुतवल्ली आफताब आलम ने शव दफनाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद तोपचीवाड़ा के लोग शव को इसी कब्रिस्तान में दफनाने की जिद पर अड़ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और टकराव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सीओ अमित राय सहित लिसाड़ी गेट और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। घंटों बाद सीओ ने अपनी मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed