फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over the bill in the hospital

न्यूटीमा हॉस्पिटल में बिल को लेकर हंगामा

Fri, 30 Aug 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the bill in the hospital
मेरठ। गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को बिल बढ़ाकर बनाने को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंचे सपा नेता अतुल प्रधान ने हॉस्पिटल प्रशासन से बात की। हादसे में घायल हुए बातनौर फलावदा निवासी सतेंद्र को परिजनों ने सप्ताहभर पूर्व गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर करने की बात कही। हॉस्पिटल की ओर से पांच लाख का बिल देकर परिजनों के होश उड़ गए। इसमें करीब तीन लाख रुपये की दवाएं थीं। परिजनों ने आपत्ति जता हंगामा कर दिया। इसी बीच पहुंचे सपा नेता अतुल प्रधान ने सतेंद्र के परिजनों की माली हालत से हॉस्पिटल प्रशासन को अवगत कराया। बाद में 1.26 लाख रुपये कम करने पर परिजनों ने बिल का भुगतान किया। सपा नेता का कहना था कि पांच दिन में तीन लाख की दवा का खर्च होना ही अस्पताल के उपचार पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed