फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over stopping a woman suspected of stealing a gold chain from her neck

गले से सोने की चेन चुराने के शक में महिला को रोकने पर हंगामा

Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping a woman suspected of stealing a gold chain from her neck
गले से सोने की चेन चुराने के शक में महिला को रोकने पर हंगामा
विज्ञापन

सरधना। नगर में 17 जनवरी को साप्ताहिक पैठ में महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने के मामले में रविवार को एक संदिग्ध महिला को भीड़ ने पकड़ लिया, जिस पर हंगामा हो गया। पुलिस आरोपी महिला को पकड़कर थाने ले गई और उससे पूछताछ में जुट गई है।
मोहल्ला गढ़ी खटीकान निवासी तैयब ने बताया कि उसकी पत्नी शबनम 17 जनवरी को साप्ताहिक पैठ में सामान की खरीदारी के लिए गई थी। उसके गले की किसी ने सोने की चेन चोरी कर ली। इस संबंध में थाने पर भी सूचना दी। तैयब ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को दिखवाया तो उसमें उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन उतारती हुई एक महिला दिखाई दी। जिसमें उससे मिलती-जुलती शक्ल की महिला तहसील कंपाउंड के निकट रहती है, उसकी भी जांच कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

तैयब ने बताया कि रविवार को साप्ताहिक पैठ में उक्त महिला दिखाई दी। संदिग्ध महिला को लोगों ने घेर लिया, जिस पर पैठ में हंगामा खड़ा हो गया। ा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। उक्त महिला मुजफ्फरनगर की बताई गई है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed