{"_id":"6429edea966c20a5e80abdd6","slug":"uproar-over-patients-death-in-medical-doctors-thrashed-attendants-meerut-news-c-14-1-178098-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडिकल में मरीज की मौत पर हंगामा, डाक्टरों ने तीमारदारों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडिकल में मरीज की मौत पर हंगामा, डाक्टरों ने तीमारदारों को पीटा
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल में उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो डाक्टरों और स्टाफ ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजन शव लेकर चले गए।
नंगला शेखू महेश चंद को शुगर की बीमारी के चलते मेडिकल के आयुष्मान वार्ड में तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। रविवार को महेश चंद बेहोशी की हालत में आ गए तो महेश के भतीजे पवन ने डाक्टरों को बुलाया। आरोप है कि कई बार बुलाने के बावजूद डाक्टर नहीं आए। बाद में जब डाक्टर आए तो महेशचंद की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोपी लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पवन से डाक्टरों ने स्टाफ के साथ मिलकर मारपीट कर दी और धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। अन्य मरीजों के तीमारदार बचाव में आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। एसएससी की तैयारी कर रहे पवन ने बताया कि डाक्टरों ने उन्हें धमकी भी दी। इसके बाद गांव के काफी लोग मेडिकल अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजन शव को लेकर चले गए। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।