फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over not getting admission in UP SSC exam

यूपी एसएससी की परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा

Sun, 05 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar over not getting admission in UP SSC exam
यूपी एसएससी की परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। एफआईटी कॉलेज में आयोजित यूपी एसएससी की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परीक्षार्थियों को शांत कराया।

मवाना रोड स्थित एफआईटी कॉलेज में यूपी एसएससी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई। दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे शुरू हुई। इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोक दिया गया। अमरीश कुमार, मुजफ्फरनगर निवासी विवेक कुमार, अवनीश गोयल, मौहम्मद अनस, विजय राठी, मोनू, शामली निवासी सूरज कुमार आदि छात्रों ने बताया कि समय से पहुंचने के बावजूद कुछ परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि वह परीक्षा केंद्र पर ढाई बजे पहुंच गए थे। सामान रखने की व्यवस्था ना होने की वजह से वह एक-दो मिनट लेट हो गए। कई बार कहने के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों के साथ अभद्रता की। इसके बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया। लगभग आधे घंटे हंगामा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। कॉलेज के पदाधिकारियों ने बताया कि छात्र परीक्षा के निर्धारित समय से काफी लेट पहुंचे थे। इसलिए प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed