{"_id":"681292c73d84b97937049095","slug":"uproar-over-new-house-tax-gis-survey-boycotted-again-meerut-news-c-14-1-mrt1004-848016-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए गृहकर पर हंगामा, जीआईएस सर्वे का फिर से बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए गृहकर पर हंगामा, जीआईएस सर्वे का फिर से बहिष्कार
विज्ञापन
मेरठ। आप सहयोग कीजिए, गृहकर से आय दोगुनी कर देंगे। अपने-अपने वार्ड के भवन स्वामियों को समझाइए कि गृहकर देने से विकास कार्य होंगे। गृहकर से 300 करोड रुपये निगम निधि में आ सकते हैं। जिस वार्ड से जितना गृहकर आएगा, उसी आधार पर विकास कार्य करेंगे। यह सुनते ही विपक्षी पार्षदों ने हंगामा कर दिया। भाजपा और विपक्ष के पार्षदों के बीच गहमागहमी हुई। पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआईएस सर्वे का फिर बहिष्कार कर दिया। भाजपा पार्षद बोले, जनता को लुटने नहीं देंगे। मनमानी तरीके से जीआईएस सर्वे करने वाले अफसरों पर कार्रवाई कीजिए।
बुधवार को यह सब हंगामा घंटाघर स्थित टाउन हॉल में हुई कार्यशाला में हुआ। अप्रैल-2025 सत्र में नया गृहकर लगाने और बिल वितरित करने से पहले 90 पार्षदों के साथ मंथन किया गया। कार्यशाला में नगर आयुक्त नहीं पहुंचे। इस पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। गृहकर विभाग प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने नए गृहकर की योजना के बारे में पार्षदों को बताना शुरू किया। वार्ड-83 के पार्षद रिजवान अंसारी, वार्ड- 72 के शाहिद अंसारी सहित अन्य विपक्ष पार्षदों ने जीआईएस सर्वे के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम ने कहा कि कार्यशाला करने वाले अफसरों को गृहकर की कोई जानकारी नहीं है।
भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका ने जीआईएस सर्वे का बहिष्कार करने की बात कही। पार्षद दीपक वर्मा ने कहा कि नगर आयुक्त को कार्यशाला में नहीं आना था तो पार्षदों को क्यों बुलाया है। नए गृहकर पर पहले भी हंगामा हो चुका है। पार्षद अरुण मचल बोले कि जीआईएस सर्वे करने वाले अफसरों पर कार्रवाई कीजिए। पार्षदों ने कई और सवाल उठाए, मगर इनका जवाब नहीं मिला। वहीं, करीब तीन घंटे बाद अपराह्न तीन बजे नगर आयुक्त सौरभ गंगवार कार्यशाला में पहुंचे।
विज्ञापन
गृहकर समाधान दिवस लगेगा : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त ने बताया कि 31 मार्च 2025 तक 160 करोड़ कर-करेत्तर से निगम को मिले हैं। गृहकर से 300 करोड़ की वसूली करनी है, आप लोगों का सहयोग चाहिए। निगम निधि में पैसा आएगा तो प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन करोड़ का काम कराया जा सकता हैं। गृहकर में जो आपत्तियां आ रही हैं, उसके लिए नये सत्र यानी अप्रैल 2025 से गृहकर समाधान दिवस लगाया जाएगा। स्थानीय पार्षद सहयोग करेंगे। पार्षद प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि जिस वार्ड से जितना ज्यादा गृहकर आए, उसके हिसाब से विकास कार्य कीजिए। इस पर भाजपा पार्षदों ने सहमति जताई, लेकिन विपक्ष पार्षदों ने आपत्ति करते हुए हंगामा कर दिया।
मुझे बनाओ दो दिन के लिए नगर आयुक्त
कार्यशाला में गहमागहमी होने के दौरान नगर आयुक्त बोले कि दो दिन के लिए कोई नगर आयुक्त बनकर देख लीजिए। इस पर भाजपा पार्षद अभिनव अरोड़ा ने कहा कि मुझे दो दिन के लिए नगर आयुक्त बनाओ, फिर देखिएगा कैसे काम होता है। इस पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। पार्षद अभिनव ने बताया है कि चार महीने से पेड़ की छंटाई करने वाली मशीन नौचंदी थाने मेंं खड़ी है। इसको क्यों नहीं छुड़वाया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि एक युवक के पैर में फैक्चर आ गया था। कई बार थाना प्रभारी को बोला गया है। युवक के इलाज में 17 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। इसके चलते मशीन थाने में खड़ी है। इस दौरान पार्षद अजय चंद्रा, प्रशांत कसाना, कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला, भूपेंद्र पाल सहित अन्य मौजूद रहे।