{"_id":"66df653f9804d5441b099df5","slug":"uproar-over-molestation-of-young-bjp-leaders-wife-meerut-news-c-27-1-smrt1007-130404-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवा भाजपा नेता की पत्नी से छेड़छाड़ पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवा भाजपा नेता की पत्नी से छेड़छाड़ पर हंगामा
Tue, 10 Sep 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, स्योहारा। किराना व्यापारी युवा भाजपा नेता की पत्नी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिस पर गुस्साए हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए। जिन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, थाने पहुंचकर एसपी पूर्वी और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार की देर शाम नगर के एक मोहल्ला निवासी युवा भाजपा नेता अपनी किराना की दुकान से गणेश पूजा के लिए जा रहे थे, जबकि दुकान पर पत्नी को बैठा दिया। तभी नदीम दुकान पर पहुंचा और महिला का हाथ पकड़कर बाहर खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आए पड़ोसियों को देखकर युवक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के मुकेश रस्तोगी, राजीव गुप्ता, शोभित गुप्ता, रजत रस्तोगी शैकी, अनित रस्तोगी, वैभव रस्तोगी, अर्पित त्यागी, स्वेत रस्तोगी, प्रखर रस्तोगी सैकड़ों लोग थानेन पहुंच गए।
गुस्साए लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल व सीओ सर्वम सिंह भी थाने पहुंचे और समझा कर शांत किया। एसपी पूर्वी के निर्देश पर थानाध्यक्ष धीरज नागर ने टीम गठित कर आरोपी के घर दबिश दी। रात में लगभग एक बजे आरोपी युवक नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धीरज नागर का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गयी है।
विज्ञापन
- आरोपी युवक ने महिला से उसकी दुकान पर जाकर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर हाथ पकड़कर जबरन दुकान से बाहर खींचने का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। - धर्म सिंह मार्छल, एसपी पूर्वी धामपुर