{"_id":"698ccff43eb110e9ab089f54","slug":"uproar-over-finding-protected-animal-dead-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111344-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संरक्षित पशु मृत मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संरक्षित पशु मृत मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में सरधना-बिनौली रोड किनारे संरक्षित पशु के बच्चे को मारकर फेंकने पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर अवशेष को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया।
बुधवार को कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रोड किनारे एक संरक्षित पशु के बच्चे मरा हुआ देखा। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। यह देखकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है, बल्कि खुले में मृत पशु पड़े रहने से संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। नगर पंचायत के कर्मचारियों को बुलाकर मृत पशु अवशेष को गड्ढा खुदवाकर दबवाया गया।
अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा मृत पशुओं को दबाने के लिए निर्धारित स्थान चिह्नित किया गया है। डेयरी संचालकों को नोटिस दिया जाएगा। खुले में मृत पशुओं को फेंकने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।