फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over excessive recovery from swing contractor at the fair

Meerut News: मेले में झूला ठेकेदार पर ज्यादा वसूली को लेकर हंगामा

Mon, 15 Jul 2024 05:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Uproar over excessive recovery from swing contractor at the fair
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू मेें झूला ठेकेदार पर निर्धारित टिकट से ज्यादा वसूली का आरोप लगाकर सभासदों ने झूला संचालक की एसडीएम से शिकायत की। आरोप है कि झूला संचालक टिकट पर अधिक वसूली कर रहे हैं। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करते हैं। सभासद ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में चल रहे मेला बूढ़ा बाबू में ठेकेदार व सभासद के बीच टिकट की दर को लेकर विवाद हो गया है। इसके चलते मेला समिति ने झूलों का संचालन रुकवा दिया है। पालिका सभासद व ठेकेदार एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सभासद सलीम कुरैशी ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि झूला संचालक ठेकेदार टिकट की निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत वह ईओ से कर चुके हैं। ईओ व एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार काे तय टिकट की कीमत से ज्यादा वसूली नहीं करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद मेला ठेकेदार अवैध वसूली कर रहे हैं। विरोध करने पर ठेकेदार अभद्र व्यवहार करते हैं। शिकायत में बताया कि बड़े झूलों व मौत के कुएं का रेट 50 रुपये, बच्चों के झूलों के रेट 20 रुपये रखे गए थे। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा बड़े झूलों के 60 रुपये और छोटे झूलों के 30 व मिक्की माउस के 40 रुपये वसूले जा रहे हैं। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed