फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over drain construction in Modipuram, work resumes after convincing people

Meerut News: मोदीपुरम में नाला निर्माण को लेकर हंगामा, समझाने पर शुरू हुआ काम

Sat, 22 Nov 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar over drain construction in Modipuram, work resumes after convincing people
मोदीपुरम। मोदीपुरम पुल से पीएसी नाले तक बनने वाले नाले के निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। नगर निगम की टीम जैसे ही खुदाई शुरू करने पहुंची, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। करीब एक घंटे तक चली बहसबाजी के बाद स्थानीय लोगों और निगम अधिकारियों के समझाने पर स्थिति शांत हुई और खुदाई पुनः शुरू हो सकी।
विज्ञापन

रुड़की रोड पर डोरली गेट से पीएसी नाले तक मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) नाला निर्माण कार्य कर रहा है। वहीं सड़क की दूसरी ओर मोदीपुरम फ्लाईओवर से छठी वाहिनी पीएसी नाले तक नाला निर्माण नगर निगम की जिम्मेदारी है। बरसात में इस मार्ग पर लगातार जलभराव की समस्या रहती है। दुकानों के सामने पानी भरने से लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी समस्या के समाधान को लेकर शुक्रवार को नगर निगम के जेई सचिन कुमार और पार्षद नरेश सैनी मोदीपुरम पुल के पास पहुंचे और टूटे नाले की स्लैब हटाकर खुदाई शुरू करवाई।
विज्ञापन

इसी दौरान समीप स्थित अपनी बिल्डिंग के सामने खुदाई होते देख पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि उनकी बिल्डिंग के सामने नाला ठीक है और वहां जलभराव भी नहीं होता, इसलिए निर्माण कहीं और से शुरू किया जाए। विरोध के बाद कर्मचारियों ने काम रोक दिया। स्थिति स्पष्ट करने के लिए जेई ने स्लैब हटवाकर नाले की जांच करवाई तो पता चला कि नाले की दोनों दीवारें और फर्श ईंटों का बना है, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। नाले में मलबा भी भरा हुआ था। करीब एक घंटे की बातचीत, और स्थानीय लोगों की सहमति के बाद आखिरकार नाले की खुदाई का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है…
“कुछ महीने पहले ही नाले का निर्माण कराया था, वह ठीक है। हमने निर्माण कार्य का विरोध नहीं किया। स्थानीय लोग आए थे, सभी की सहमति से काम शुरू हुआ।”
राजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा

“नाले का निर्माण 15–17 साल से नहीं हुआ। दीवारें और फर्श पूरी तरह टूटी हैं। जलभराव रोकने के लिए 2.63 करोड़ रुपये की लागत से 1200 मीटर लंबा और चार फीट चौड़ा आरसीसी नाला बनाया जा रहा है।”
सचिन कुमार, जेई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed