फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar of farmers at Ghatauli at sugarcane purchasing center, removing technical flaws and started weighing

गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पर किसानों का हंगामा, तकनीकी खामी दूर कराकर तौल शुरू कराई

Mon, 19 Apr 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Uproar of farmers at Ghatauli at sugarcane purchasing center, removing technical flaws and started weighing
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पर किसानों का हंगामा, तकनीकी खामी दूर कराकर तौल शुरू कराई
विज्ञापन

माछरा। नंगलामल शुगर मिल के माछरा क्रय केंद्र पर तौल लिपिक द्वारा घटतौली किए जाने को लेकर किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर शुगर मिल के अधिकारी केंद्र पर पहुंचे और बुग्गी के साथ बांट डालकर कांटे की जांच की, जिसमें खामी पाई गई। तकनीशियन को बुलाया गया, जिसमें पाया गया कि तकनीकी खराबी के कारण कांटा सही तौल नहीं बता रहा था।
माछरा ब्लाक मुख्यालय के निकट नंगलामल चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र 120 है। केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने घटतौली को लेकर तौल क्लर्क का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। किसान मोहर सिंह, सतपाल सिंह, ऋषि कुमार, सुरेश, राजू आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि तौल क्लर्क व मिल अधिकारियों की मिलीभगत से क्रय केंद्र पर घटतौली की जा रही है। इस बारे में कई बार मिल प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। रविवार को भी कांटे में करीब 1.5 क्विंटल का फर्क पाया गया, जिसकी शिकायत फोन पर उप गन्ना आयुक्त (चीनी) मेरठ और चीनी मिल के प्रशासन से की गई।
विज्ञापन

किसानों की शिकायत पर गन्ना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल नंगलामल चीनी मिल प्रशासन को कांटा की जांच कराकर सही तौल कराने के निर्देश दिए।
मिल प्रशासन ने रूट इंचार्ज नवीन राणा के साथ तकनीशियन को मौके पर भेजा और कांटे का बैलेंस सही किया। जिसके बाद किसानों को समझा बुझाकर पुन: तौल चालू कराई। तौल क्लर्क विक्रांत का कहना है कि कांटे में तकनीकी खराबी के कारण तौल बंद कर मिल प्रशासन को अवगत करा दिया था। मिल अधिकारियों ने कांटे की तकनीकी खामी दूर कर तौल चालू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed