{"_id":"601c57a38ebc3ed19d77d325","slug":"uproar-in-the-station-of-the-sisters-reached-to-register-the-missing-brother-sardana-news-mrt5237870166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची बहनों का थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची बहनों का थाने में हंगामा
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना सरूरपुर में बृहस्पतिवार को हाई वोल्टेज ड्रामे चला। करनावल की तीन बहनों की दरोगा से घंटों तक नोकझोंक हुई। बहनें गुम हुए भाई की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची थी। उन्होंने दरोगा के सामने न सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि मेज पर हाथ मारते हुए सीधे उनसे भिड़ गई। तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर बहनों का गुस्सा शांत हुआ।
कस्बा करनावल निवासी सागर बुधवार शाम कार द्वारा घर से मुल्हेड़ा गांव जाने की कहकर निकला था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तीन बहनों ने तलाश शुरू की। न मिलने पर शाम को संयोगिता व उसकी दो बहनें थाने पर पहुंची। थाने पर दरोगा रंजीत कुमार मिले, जिनसे तीनों बहनें भिड़ गई और दरोगा पर गुमशुदगी दर्ज करने का दबाव बनाया। दरोगा ने घटनास्थल दूसरे थाने का बताते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा। इस पर तीनों बहनें और भड़क गई। इस पर दरोगा बगले झांकने लगे। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे में तीनों बहनों के आगे दरोगा को झुकना पड़ा। बहनों ने दरोगा से आई कार्ड तक मांग डाला। थाने पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। तीनों बहनें महिला पुलिसकर्मी से भी भिड़ने को तैयार हो गई।
दरोगा सुनील व अन्य सिपाहियों के समझाने पर बहनें शांत हुई। तहरीर पर कार्रवाई का भरोसा मिलने पर लौटी।