फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in the police station in the case of rape and shooting

दुष्कर्म व गोली मारने के मामले में थाने में हंगामा

Thu, 25 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station in the case of rape and shooting
दुष्कर्म व गोली मारने के मामले में थाने में हंगामा
विज्ञापन

खरखौदा। करीब एक माह पहले लोहिया नगर में मकान में घुसकर एक महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने व विरोध पर दूसरी महिला को गोली मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए आरोपियों गिरफ्तारी की मांग की।
लोहिया नगर निवासी शराब व भू माफिया पाशा की पत्नी अपनी रिश्तेदार महिला के साथ घर पर थी। आरोप है कि कार सवार कुछ लोगों ने घर से पाशा की पत्नी का अपहरण कर दुष्कर्म किया तथा विरोध पर रिश्तेदार महिला को गोली मार दी थी। महिला ने लोहिया नगर निवासी अकबर, नोफिल व इरफान को नामजद किया था। लेकिन पुलिस ने मामला रंजिश का मानते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बाद में पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

वहीं, कॉलोनी निवासी एक युवती ने पहले पाशा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने पाशा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पिछले छह माह से पाशा जेल में बंद है। पाशा की पत्नी ने पीड़ित युवती के भाई, वकील व पैरवी करने वाले तीनों लोगों को ही जानलेवा हमले व दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाया है। अभी तक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पाशा पक्ष की दर्जनभर महिला व पुरुषों ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठगांठ कर ली है। एक दरोगा पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed