{"_id":"6870289db37642f445049dd6","slug":"uproar-in-roshni-kunj-after-bones-were-found-in-the-temple-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105792-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में हड्डी मिलने पर रोशनीकुंज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में हड्डी मिलने पर रोशनीकुंज में हंगामा
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रोशनीकुंज स्थित शिव मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह हड्डी मिलने से कॉलोनी के लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। मौके पर पहुंचे सीओ दौराला जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया।
कॉलोनी में शिव मंदिर बना हुआ है। पुजारी शंकर ने बताया कि जब वह मंदिर परिसर में पहुंचे तो पूजा अर्चना के लिए रखी हुई किताब में छोटी हड्डी रखी हुई थी, साथ ही चावल व रोली भी रखी थी। किसी ने तंत्र क्रिया करने के लिए यह सब सामान रखा है। जानकारी मिलने पर लोग मंदिर में पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिसने ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।