फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in Paratapur police station over kidnapping of Shatabdinagar girl

शताब्दीनगर की युवती के अपहरण पर हिंदू संगठन भड़का, परतापुर थाने में हंगामा

Sat, 06 Feb 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Paratapur police station over kidnapping of Shatabdinagar girl
शताब्दीनगर की युवती के अपहरण पर परतापुर थाने में हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। शताब्दी नगर की युवती के अपहरण होने पर शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने परतापुर थाने में हंगामा किया। थाने का घेराव करते हुए घटना पर रोष जताया गया। पुलिस ने युवती को 72 घंटे में बरामद करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। युवती का जल्द पता लगाया जाएगा।
परतापुर थानाक्षेत्र के शताब्दी नगर की एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी। माता-पिता बाजार गए हुए थे। आरोप है कि तीन दिन पहले दूसरे समुदाय का युवक उमर निवासी काशी अपने दोस्तों के साथ शताब्दी नगर पहुंच गया। यहां युवती को अगवा करके ले गया। युवती के पिता की तहरीर पर उमर और उसके माता-पिता के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

तीन दिन बीतने के बाद भी युवती बरामद नहीं हुई है। इसकी जानकारी लगने पर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ परतापुर थाने में पहुंच गए। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने परतापुर थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि युवती को जल्द बरामद कर आरोपी जेल भेेजे जाएंगे। सचिन सिरोही ने बताया कि वह पीड़ित परिवार से भी मिलने के लिए शताब्दी नगर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दूसरे समुदाय के युवक कर रहे दुस्साहस
हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया है कि लगातार दूसरे समुदाय के युवक फेसबुक और ट्विटर पर हिंदू नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। कोचिंग सेंटरों में भी दूसरे समुदाय के युवक दुस्साहस कर रहे हैं। शास्त्री नगर में भी एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर अमान नाम पर युवक उसे दिल्ली ले गया था जहां धर्मांतरण कराने की तैयारी चल रही है। सचिन सिरोही का कहना है कि वह लगातार कोचिंग संचालकों से भी संपर्क कर रहे हैं ताकि इस तरह की कोई घटना ना हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed