फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in BJP after cross voting matter

क्रास वोटिंग मामले में भाजपा में उठापटक जारी

Fri, 12 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar in BJP after cross voting matter
भाजपा में उठापटक जारी, एक दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम उपाध्यक्ष पद पर हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा में घमासान मचा है। उठापटक के दौर में एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर जहां महानगर संगठन पर निशाना साध रहे हैं तो कुछ वरिष्ठ नेताओं ने प्रांतीय और केंद्रीय नेतृत्व के साथ संघ परिवार में भी शिकायतें भेजनी शुरू कर दी हैं। अब पार्षदाें सहित संदिग्धों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। इस मामले में कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
बुधवार को पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा ने हरमन सिटी स्थित कार्यालय पर आकर इस मामले की जांच शुरू की थी। उन्होंने सभी सातों कार्यकारिणी सदस्यों से अलग-अलग बात की थी। वहीं, दूसरी ओर महानगर संगठन भी अपने स्तर से जांच में जुटा है। कई संदिग्धों की कॉल डिटेल का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

चर्चा है कि मतदान से पहले एक विधायक के करीबी और एक पार्षद के बीच बातचीत हुई। उस दिन और उससे एक दिन पहले तक कुल आठ बार बात की गई। इससे संदेह गहरा रहा है। कुछ और भी संदिग्धों की कॉल डिटेल तलाशी जा रही हैं। वहीं, महानगर ही नहीं जिला संगठन में भी इन दिनों बगावत की सुगबुगाहट चल रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक नगर निगम उपाध्यक्ष पर यदि क्रास वोटिंग न हुई होती तो जिला संगठन में अब तक उलटफेर देखने को मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed