फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in Baba Manohar Nath temple for the second day, police smuggled

Meerut News: बाबा मनोहर नाथ मंदिर में दूसरे दिन भी हंगामा, पुलिस ने तस्करा डाला

Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Baba Manohar Nath temple for the second day, police smuggled
मेरठ। बाबा मनोहरनाथ मंदिर के मामले में सिविल लाइन थाने में तस्करा डाल दिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विसंबर दयाल गंगवार का कहना है कि हरिद्वार से आए साधुओं के पुलिस ने बयान लिए हैं। इसमें उन्होंने पैसा देकर मंदिर में बुलाने की बात कही है। वहीं, मंदिर संरक्षक के पक्ष में हिंदुवादी नेता सचिन सिरोही ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पहुंचकर हंगामा किया। मंदिर में महिला कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में इस घटनाक्रम को शामिल करने की बात कही है।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में रविवार को हरिद्वार से 85 साधु आए थे। उन्हें डीएम को ज्ञापन देना था। आरोप है कि पुलिस मंदिर में पहुंची और साधुओं से हाथापाई करते उनको बस में जबरन बैठाकर हरिद्वार रवाना कर दिया। पुलिस ने साधुओं के बयान दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मंदिर पर कब्जा करने की बात कहकर साधुओं को पैसा देकर मंदिर में बुलाया गया था। सात-आठ दिन का कार्यक्रम मंदिर में रखा गया था। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का तस्करा डाल दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कहा कि मंदिर की 26 बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए मंदिर संरक्षक एवं पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर गुरु मां निलिमानंद महाराज और सुशील गिरि पक्ष में विवाद चल रहा है। यह कोर्ट में विचाराधीन है। हरिद्वार के साधुओं को बुलाया गया था। जैसे ही उनको मंदिर की जमीन के बारे में बताया गया तो वह लौट गए। हिंदुवादी नेता सचिन सिरोही का कहना कि साधुओं से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन अभद्रता का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर पर पुलिस का पहरा
मंदिर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर हंगामा करते रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed