फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar between girl students and students regarding problems

Meerut News: समस्याओं को लेकर छात्राओं का विद्यार्थियों का हंगामा

Thu, 10 Oct 2024 06:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar between girl students and students regarding problems
मवाना। कृषक डिग्री काॅलेज में समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने काॅलेज के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया व हंगामा किया। बाद में पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार अंकित तोमर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अंकित अधाना ने बताया कि छात्रों का आरोप है कि उन्होंने तीन साल पहले स्किल डेवलपमेंट विषय में योगा की परीक्षा दी थी। जिसमें परीक्षा देने के बावजूद कॉलेज की लापरवाही से रिज़ल्ट में अनुपस्थिति दर्ज की गई। कॉलेज तीन साल तक छात्रों को चक्कर कटवाता रहा। अब उन्हें फिर से परीक्षा देनी पड़ रही है। छात्र पिछले एक साल से कॉलेज से तहसील, तहसील से कॉलेज तक भटकने को मजबूर हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद छात्रों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी अंकित तोमर से मिला और कॉलेज में चल रही अव्यवस्था से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षाएं संचालित हैं। इनमें स्किल डेवलपमेंट विषय के योगा और कंप्यूटर की बैक भरने वाले छात्रों की परीक्षाएं काॅलेज में होनी हैं। स्किल विषय के अंक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कुछ समय के लिए खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में योगा और कंप्यूटर में जल्द बैक परीक्षाएं कराई जाएं, ताकि छात्रों का साल खराब न हो। इस मौके पर उमंग धामा, कपिल प्रजापति, अनुराग, दुष्यंत, हर्ष शर्मा, ज्योति, सलोनी, राहुल, विपुल, अभिषेक, राकेश, अमन, राहुल, केशव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed