फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at toll plaza, made toll free for one hour

Meerut News: टोल प्लाजा पर हंगामा, एक घंटा टोल फ्री कराया

Mon, 30 Sep 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 30 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar at toll plaza, made toll free for one hour
झिंझाना के पटनी परतापुर टोल प्लाजा में हंगामा करते किसान । संवाद
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर पटनी- परतापुर टोल प्लाजा के कर्मियों पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने करीब एक घंटा टोल फ्री कराए रखा। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत किया। संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं के वाहनों को टोल फ्री की मांग पूरी होने पर धरना खत्म किया।
विज्ञापन

शनिवार को किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरणसिंह हरियाणा से आ रहे थे। जब वह पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल को लेकर उन्होंने अपना परिचय दिया। आरोप है कि टोलकर्मी टोल देने की बात पर अड़ गए। ठाकुर पूरण सिंह का आरोप है कि टोल कर्मियों ने अभद्रता करते हुए टोल वसूली की।
विज्ञापन

रविवार को मंडल अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे ओर धरना प्रदर्शन करते हुए टोल पर बैठ गए और टोल को फ्री कर दिया। सूचना पर अहमदगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। किसान मजदूर संगठन ने मांग रखी कि जो भी वाहन उनके संगठन का झंडा व बैनर लगा होगा और जिसका मैसेज किया जाएगा उसको टोल फ्री कर दिया जाए। टोल प्लाजा कंपनी के जीएम लोकेंद्र शर्मा ने बताया जिस टोल कर्मी द्वारा अभद्रता की गई थी उसको माफी मांगने के बाद हटा दिया गया है। आगे से संगठन का कार्ड, पर्ची व मैसेज से टोल पर वाहनों को छूट दी जाएगी। इस दौरान लगभग एक घंटा टोल फ्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed