फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at the power station to pressure authorities into restoring the supply.

Meerut News: बिजलीघर पर हंगामा कर सप्लाई चालू कराने का दबाव

Tue, 28 Jul 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Uproar at the power station to pressure authorities into restoring the supply.
- कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कपसाड़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सप्लाई चालू कराने का दबाव बनाने और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने का मामला सामने आया है। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने झिटकरी निवासी उपभोक्ता पर फोन पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विद्युत उपकेंद्र कपसाड़ के अवर अभियंता संजय कुमार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि झिटकरी गांव निवासी युवक ने 27 जुलाई की रात उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन किया। आरोप है कि उसने बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए एसएसओ पर दबाव बनाया। एसएसओ ने नियमों के अनुसार सप्लाई चालू करने से मना किया तो आरोप है कि उपभोक्ता ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कर्मचारियों के अनुसार फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

तहरीर में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित उपभोक्ता पूर्व में भी कई बार उपकेंद्र पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर नियमों के विपरीत बिजली आपूर्ति चालू कराने का दबाव बना चुका है। कर्मचारियों ने घटना की ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने की बात भी कही है। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने तहरीर में कहा कि उपकेंद्र का संचालन बेहद संवेदनशील कार्य है। परिचालन के दौरान कर्मचारियों का एकाग्रचित रहना जरूरी होता है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और धमकी मिलने से कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ता है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed