{"_id":"5f95549d4c560f30631f012d","slug":"uproar-at-the-nutima-hospital-in-meerut-over-the-death-of-a-fellow-inspector-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी किडनी ले लो, लेकिन मेरे दोस्त का शव दे दो...., साथी दरोगा की मौत पर अस्पताल में बिल को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी किडनी ले लो, लेकिन मेरे दोस्त का शव दे दो...., साथी दरोगा की मौत पर अस्पताल में बिल को लेकर हंगामा
Sun, 25 Oct 2020 04:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल में शनिवार को एक दरोगा की मौत के बाद बिल के भुगतान को लेकर हंगामा हो गया। मेडिकल थाने की पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
दरोगा के परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन बिल को लेकर शव देने से इनकार कर रहा था। एक साथी दरोगा ने तो यहां तक कहा कि मेरी किडनी ले लो, लेकिन मेरे दोस्त का शव दे दो। वहीं, अस्पताल के डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि करीब 60 हजार का बिल बकाया था, जो परिजन नहीं दे रहे थे। शव को नहीं रोका गया। पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। हंगामे पर उन्होंने मेडिकल पुलिस बुलाई थी। बिल अभी भी नहीं दिया है।
उन्होंने बताया कि संभल जिले के 30 वर्षीय निक्की का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि दरोगा की मौत के बाद भी हॉस्पिटल का इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त से बाहर है। इस मामले की गंभीरता से जांच होगी और कार्रवाई भी होगी। हॉस्पिटल के मैनेजर से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/