{"_id":"63a767a19fb5c61c30317cf9","slug":"uproar-at-ssp-office-against-ashok-kabadi-city-news-mrt6191643119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अशोक कबाड़ी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अशोक कबाड़ी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन
अशोक कबाड़ी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
मेरठ। सूदखोर अशोक कबाड़ी के खिलाफ शनिवार को भगवतपुरा के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि अशोक कबाड़ी, उसके बेटे गैंग बनाकर गुंडागर्दी करते हैं। लोगों से मारपीट कर सूदखोरी वसूलना और उनकी जमीनों पर कब्जा करना आरोपियों का पेशा बन गया है। आरोपियों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट लगाने की मांग की गई। एसएसपी ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई कराने का आशवासन दिया।
ब्रह्मपुरी थाने के पास भगवतपुरा में बृहस्पतिवार को गर्भवती पूनम के साथ मोहल्ले के ही अशोक कबाड़ी और उसके बेटों ने मारपीट की थी। पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने अशोक के बेटे विकास, शैलेंद्र और पड़ोसी को गिरफ्तार किया था।
शनिवार को भगतपुरा के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि अशोक कबाड़ी गरीब लोगों को पहले ब्याज पर पैसे देता है। फिर उनकी जमीन पर कब्जा कर लेता और सूदखोरी करता है। भगवतपुरा में अशोक ने कई लोगों की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। नगर निगम के स्कूल की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। अशोक और उसके बेटों के खिलाफ गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया है कि जमीन पर कब्जा करने की जांच करने के लिए एसीएम ब्रह्मपुरी शुक्रवार को पहुंची थी। जिसकी अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई। सीओ ब्रह्मपुरी ने भगवतपुरा के लोगों को समझाया है कि दोबारा से झगड़ा किया तो कार्रवाई करेंगे। अशोक के खिलाफ शनिवार को दो प्रार्थना एसएसपी ऑफिस पर आए है। जिन्होंने अशोक के सट्टा चलवाने, सूदखोरी और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।