फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at hotel; youth beaten up; bike set on fire.

Meerut News: होटल में हंगामा, युवकी पिटाई, बाइक में आग लगाई

Sat, 20 Jun 2026 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 20 Jun 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Uproar at hotel; youth beaten up; bike set on fire.
होटल में विवाहित महिला मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के गणेशपुर मार्ग पर स्थित एक होटल में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहित महिला के वहां मौजूद होने की जानकारी उसके ससुराल पक्ष को मिल गई। उन्होंने होटल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला के साथ मौजूद युवक की पिटाई करके उसकी बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

इस बीच आरोपी युवक भाग गया। बाद में पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची। जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों को भी थाने बुलाया गया। मायके पक्ष का कहना है कि महिला का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप लगाया कि पति के साथ लंबे समय से उसका विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। बाद में वह दोबारा ससुराल चली गई थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार करीब दो माह पूर्व पांडव चौकी पर पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता हुई थी। इसमें ससुराल पक्ष द्वारा छह लाख रुपये देने तथा न्यायालय के माध्यम से तलाक की प्रक्रिया पूरी करने की बात तय हुई थी। आरोप है कि न तो तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ी और न ही तय राशि दी गई। इसके बाद शनिवार को यह विवाद सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के साथ मिला युवक भी ससुराल पक्ष के गांव के निकटवर्ती क्षेत्र का रहने वाला है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गणेशपुर मार्ग पर संचालित कुछ होटलों की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed