फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at Brahmapuri police station and then SSP office

पहले थाना और फिर एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

Sun, 24 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Brahmapuri police station and then SSP office
ब्रह्मपुरी थाना और फिर एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारी की 12 वर्षीय अपहृत बच्ची बरामद न होने पर पहले ब्रह्मपुरी और फिर एसएसपी ऑफिस पर लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस बच्ची को बरामद करने का प्रयास नहीं कर रही है। बच्ची की बरामदगी न होने से समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर कई संगठन के लोगों ने अपहृत बच्ची की बरामदगी की मांग उठाई। ब्रह्मपुरी और एसएसपी ऑफिस पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। 24 घंटे में लड़की के बरामद नहीं होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसएसपी ने बच्ची को जल्द बरामद कराने का आश्वासन दिया है। कहा कि बच्ची की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

यथार्थ के सारथी अध्यक्ष जूही त्यागी ने बताया कि बच्ची के अपहरण को 10 दिन बीत गए हैं। पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी। जबकि परिजनों ने कई संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए थे। परिजन अनहोनी का अंदेशा भी जताने लगे हैं। इस दौरान यथार्थ के सारथी के कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed