फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at board meeting over development works and tender files

Meerut News: विकास कार्यों और टेंडर फाइलों पर बोर्ड बैठक में हंगामा

Fri, 30 Oct 2026 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Uproar at board meeting over development works and tender files
सरधना। नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में शामिल चेयरपर्सन व सभासदगण। संवाद
- पालिका सभासद ने 28 बार प्रस्ताव देने के बाद भी काम नहीं होने पर जताई नाराजगी, चेयरपर्सन पुत्र पर फाइलों में हस्तक्षेप का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की शुक्रवार शाम आयोजित बोर्ड बैठक में विकास कार्यों, निविदा प्रक्रिया और कर व्यवस्था को लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासदों ने अध्यक्ष सबीला बेगम के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उनके पुत्र पर निविदा फाइलों में हस्तक्षेप करने और बोर्ड से स्वीकृत प्रस्तावों में मनमानी का आरोप लगाया। बैठक में कई मुद्दों पर काफी देर तक तीखी बहस हुई।
एक नवंबर से शुरू होने वाले कृपाओं की माता महोत्सव की तैयारियों और निविदा प्रक्रिया से पहले पालिका सभागार में बैठक बुलाई गई थी। अध्यक्ष सबीला बेगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासद इमरान ठाकुर ने अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह अब तक 28 बार विकास कार्यों के प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन एक भी काम नहीं कराया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यही स्थिति रही तो आगामी चुनाव में अध्यक्ष को उनके वार्ड में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सभासद इमरान ठाकुर ने अध्यक्ष पुत्र पर निविदा से संबंधित फाइलों में छेड़छाड़ और बोर्ड से स्वीकृत विकास कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रस्ताव पास होने के बावजूद उनकी मर्जी से कार्यों में बदलाव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने जवाब दिया कि अध्यक्ष पुत्र फाइलों का अवलोकन करते हैं। सभासदों ने अध्यक्ष पर महत्वपूर्ण फाइलें घर ले जाने पर भी आपत्ति जताई। सभासद फरमान अंसारी ने स्वकर प्रणाली के तहत कर निर्धारण में सामने आ रही खामियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गलत सर्वे के कारण छोटे मकान मालिकों पर अधिक और बड़े मकान मालिकों पर कम कर लगाया जा रहा है। उन्होंने खामियों के निस्तारण के लिए समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका।
बैठक में कर्मचारियों की उपस्थिति और वेतन भुगतान पर भी सवाल उठाए गए। नियमित काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो रहा है। सभासदों ने मामले की जांच कराकर पालिका के धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की। सभासद राहुल पाल ने पालिका के वाहनों की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फिटनेस और निर्धारित समयावधि पूरी होने के बावजूद वाहन संचालित किए जा रहे हैं। विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी रखे गए, जिन पर चर्चा के बाद स्वीकृति दी गई।

सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद भी उन पर अमल के दौरान मनमानी की जाती है। सभासदों का कहना था कि अध्यक्ष ने लगाए गए आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया। बैठक में शानू जैन, तारिक हसन, इमरान ठाकुर, खालिद, राहुल पाल, शहजाद सितारा, नेहा टाली, मुकेश कुमार, शाहिद मलिक, पिंकी सोम, सुमित कुमार, फरमान अंसारी और सलीम कुरैशी सहित पालिका लिपिक मनोज कुमार व विपिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed