{"_id":"6a4e667086cc6fcbda00f7e5","slug":"uproar-and-vandalism-at-hospital-following-patients-death-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106097-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन
- मृतक के परिजनों पर गाली-गलौज और मारपीट के प्रयास का आरोप
- सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मुजफ्फरनगर के बहादुरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुशील की उपचार के दौरान मौत होने के बाद मंगलवार देर रात सिवाया टोल प्लाजा स्थित एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों पर अस्पताल में तोड़फोड़ करने, कर्मचारियों से गाली-गलौज करने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची दौराना पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया।
अस्पताल के सुपरवाइजर चमन ने दौराला थाने में दी तहरीर में बताया कि सुशील को मंगलवार देर रात उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और उनके साथ आए लोग आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेटों में से एक गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
इस दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की गई और मारपीट का भी प्रयास किया गया। हंगामे के चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल का स्टाफ और चिकित्सक काफी देर तक डरे-सहमे रहे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और समझा कर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। सुपरवाइजर चमन ने दौराला थाने में तहरीर देकर हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --