{"_id":"67119a0c6253e63b1200e617","slug":"uproar-against-false-case-registered-against-villagers-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105616-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमे के विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमे के विरोध में हंगामा
विज्ञापन
रोहटा। तीन दिन पहले गांव बाड़म में पुलिस द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमे के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने भाजपा नेता लीलू त्यागी के नेतृत्व में जमकर पुलिस के खिलाफ थाने पर नारेबाजी, धरना-प्रदर्शन और हंगामा किया। पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए।
तीन दिन पहले गांव बाड़म में संजीव कुमार पुत्र महेंद्र गिरी ने गांव निवासी सोनू, संजय, अश्विनी, शिवनंदन, सोनू, बिल्लू आदि के खिलाफ घर में घुसकर दीवार तोड़कर अवैध कब्जा करने और मां को गाली-गलौज व हमला करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।
बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीण रोहटा थाने पहुंचे और पुलिस पर बिना जांच पड़ताल के ग्रामीणों पर फर्जी और झूठा मुकदमा लिखने को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ थाने पर घंटों नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि जान बूझकर पुलिस ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है।