फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar again in the corporation over non-issuance of birth certificate

Meerut News: निगम में जन्म प्रमाण पत्र जारी न होने पर फिर हंगामा

Thu, 09 Apr 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Uproar again in the corporation over non-issuance of birth certificate
मेरठ। स्कूल में प्रवेश की मारामारी और नगर निगम द्वारा जन्म प्रमाणपत्र जारी न होने पर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने निगम के खिलाफ फिर हंगामा किया और उनकी कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाया। लोगों का कहना है कि निगम और सदर तहसील में दो हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हैं, इनके सभी दस्तावेज पूरे हो चुके। बावजूद निगम जन्म प्रमाणपत्र भी जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बच्चों के प्रवेश के दौरान ही जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इसको लेकर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए निगम में अभिभावकों की लंबी कतार है। स्थानीय पार्षदों और नेताओं से सिफारिश भी खूब लगवाई जा रही है, बावजूद जन्म प्रमाणपत्र जारी होने में परेशानी हो रही है। बुधवार को लोगों का गुस्सा फिर से फूट गया। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने निगम में लंबी कतार में खड़े लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि निगम प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

लोग कतार में खड़े रहते हैं और सिफारिश करने वाले केबिन में जाकर प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों की संख्या बढ़ी है। स्कूल में प्रवेश के चलते जन्म प्रमाणपत्र की मांग ज्यादा है। प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद ही प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। सदर तहसील में भी लंबित पड़े आवेदनों पर भी फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed