फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar after Muslim man found cooking at hotel

Meerut News: होटल में मुस्लिम बना रहा था खाना, हंगामा

Fri, 07 Aug 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar after Muslim man found cooking at hotel
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने किया हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सदाबहार होटल में मुस्लिम कारीगरों के खाना बनाने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जो लिस्ट लगी हुई है, उसमें सभी हिंदू कारीगरों के नाम लिखे हैं, जबकि जो तंदूर पर रोटी बना रहा था। वह मुस्लिम है। जिसको पुलिस ने ढाबे से हटवा दिया। जिसके बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए।
शुक्रवार दोपहर संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदाबहार होटल पर पहुंचे। वहां तंदूर पर रोटी बना रहे युवक ने अपना नाम सोनू और पिता का नाम राजकुमार बताया। इस पर कार्यकर्ताओं ने उसका आधार कार्ड मांगा। वह आधार कार्ड नहीं दिखा सका। इसके बाद घबराकर कारीगर ने अपना नाम मोबीन बताया। इस दौरान होटल पर खाना खा रहे कांवड़ियों ने खाना छोड़ दिया और विरोध करने लगे। कार्यकर्ताओं ने होटल पर कर्मचारियों की सूची में भी गलत नाम दर्ज होने का आरोप लगाया। वहां भुगतान के लिए हिंदू मैनेजर विशाल के नाम का बारकोड लगा होने का भी दावा किया गया।
विज्ञापन

सीओ दौराला दौराला शिव ठाकुर और दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नवाब ने यह होटल मुस्लिम को ठेके पर दे रखा है। दौराला पुलिस ने कुछ देर के लिए होटल बंद कराया। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
सिवाया टोल पर ड्यूटी से नदारद मिले पुलिसकर्मी
एसपी सिटी विनायक भोसले ने सिवाया टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। अस्थायी पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी बैठे मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहने की हिदायत दी। उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

-------------
कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की हो रही सेवा
हाईवे पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की जमकर सेवा हो रही है। केशव कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए सुबह के समय में नाश्ता, खीर, छोले भटूरे, दूध आदि परोसे गए। अनिल चौधरी ने बताया कि भंडारे में भोजन के साथ कांवड़ियों के ठहरने, चिकित्सा, नहाने आदि की भी व्यवस्था की गई है।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed