फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Upon failure to pay the installment and a demand for the return of the money

Meerut News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने आरोपी की शुरू की तलाश

Sun, 27 Sep 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Upon failure to pay the installment and a demand for the return of the money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर खाद समिति में कार्यरत मटौर गांव निवासी भूपेंद्र के नाम पर 11 लाख रुपये का वाहन लोन लेकर गाड़ी निकलवाने और बाद में किस्त व रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। भूपेंद्र ने रविवार को दौराला थाने में तहरीर देकर गांव के ही मुकेश पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में भूपेंद्र ने बताया कि मुकेश भी खाद समिति में कार्यरत है। आरोप है कि मुकेश ने भूपेंद्र के नाम पर करीब 11 लाख रुपये का लोन लेकर गाड़ी निकलवाई थी। आरोप है कि मुकेश ने भूपेंद्र के माध्यम से गांव के ही एक व्यक्ति को करीब 4.46 लाख रुपये और निशांत नाम के व्यक्ति को चार लाख रुपये का चेक दिलवाया। इसके अलावा भूपेंद्र के पिता वीरसेन ने भी मुकेश को छह लाख रुपये का चेक दिया था।
विज्ञापन

भूपेंद्र का आरोप है कि गाड़ी की किस्त भी मुकेश नहीं भर रहा है और न ही उससे लिए गए रुपये वापस कर रहा है। कई बार रकम और किस्त जमा करने के लिए कहने पर मुकेश लगातार टालमटोल करता रहा। आरोप है कि अब रुपये वापस मांगने पर मुकेश ने भूपेंद्र और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इससे परिवार में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकेश की तलाश में पुलिस जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed