फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPEIDA laid the foundation stone for the industrial corridor at Bijauli along the Ganga Expressway.

Meerut News: यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बिजौली में रखी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नींव

Fri, 08 May 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
UPEIDA laid the foundation stone for the industrial corridor at Bijauli along the Ganga Expressway.
मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू, 500 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगा औद्योगिक गलियारा, जेसीबी चलाकर कॉरिडोर की भूमि को किया गया समतल
विज्ञापन

फोटो समाचार



माई सिटी रिपोर्टर



मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बिजौली में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नींव रख दी गई है। चयनित कंपनी ने प्रस्तावित स्थल पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। जलापूर्ति के लिए तीन ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए बोरिंग हो गई है। शुक्रवार को जेसीबी चलाकर गलियारा के पहले फेज की भूमि को समतल करने काम शुरू कर दिया गया। इसके अलावा भूमिगत बिजली लाइन, सीवर लाइन के लिए पैमाइश शुरू हो गई है। विकास कार्य पूरा होते ही देश-विदेश की कंपनियों के लिए भूमि आवंटन आरंभ कर दिया जाएगा।



मेरठ में लगभग 500 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है। इसमें से बिजौली की लगभग 214 हेक्टेयर जमीन पर पहले फेज में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। यह भूमि बिजौली और खरखौदा के किसानों की है। इस भूमि पर चहारदीवारी बनाने और जलापूर्ति, सीवर लाइन, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य एक कंपनी को सौंपा गया है। पहले चरण में कंपनी ने औद्योगिक गलियारे की जमीन पर जगह-जगह ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




उप्र औद्योगिक एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले औद्योगिक गलियारे को विकसित करने का लक्ष्य रखा है। चयनित कंपनी ने गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण से पहले ही बिजौली में अपना अस्थायी कार्यालय खोल दिया था, तभी से कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी भूखंडों का नियोजन करने के साथ आवश्यक ढांचागत विकास करेगी। प्रदेश सरकार की पहल पर देश और विदेश की कई कंपनियां यहां उद्योग लगाने में रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मेरठ समेत 11 जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक गलियारे



गंगा एक्सप्रेसवे किनारे मेरठ से प्रयागराज तक मेरठ समेत 11 जिलों में औद्योगिक गलियारा विकसित होने से यूपी का महत्व और बढ़ जाएगा। देश ही नहीं बल्कि विदेशी कंपनियां भी इस औद्योगिक गलियारे में उत्पाद तैयार करेंगी। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे मेरठ क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान है।




कोट
दो माह के भीतर औद्योगिक गलियारे में इकाइयों की नींव रखी जानी शुरू हो जाएंगी। कंपनी के कर्मचारी रात-दिन काम कर रहे हैं। पहली प्राथमिकता पानी है, इसलिए औद्योगिक गलियारे में जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाई जा रही हैं। जेसीबी से जमीन का समतल किया जा रहा है। - राकेश मोगा, अधिशासी अभियंता यूपीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed