फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Update bank account to get Kisan Samman Nidhi, preparation to send 14th installment

Meerut News: किसान सम्मान निधि पाने के लिए अपडेट कराएं बैंक खाता, 14वीं किश्त भेजे जाने की तैयारी

Mon, 05 Jun 2023 08:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Jun 2023 08:04 AM IST
सार

किसान सम्मान निधि पाना चाहते हैं तो जल्द ही अपने बैंक खाते और दस्तावेज पूरी तरह से सत्यापित करा लें। पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 14वीं किश्त भेजे जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Update bank account to get Kisan Samman Nidhi, preparation to send 14th installment
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 14वीं किश्त भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन यह किश्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनके खाते और दस्तावेज पूरी तरह से सत्यापित होंगे। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि सभी किसानों को अपना खाता अपडेट करवाना होगा।

विज्ञापन


उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए किसानों को तीन काम करने होंगे, उसमें पहला काम केवाईसी करवाना है। जिनकी केवाईसी नहीं हुई है, वह गांव में लगने वाले शिविर में जाकर अथवा काॅमन सर्विस सेंटर या फिर पीएम किसान जीओआई एप के जरिये केवाईसी पूर्ण करवाएं।
विज्ञापन


जिन किसानों की केवाईसी अपडेट नहीं होगी, उन्हें अगली किश्त नहीं भेजी जाएगी। इसी तरह जिन किसानों के खाते की एनपीसीआई पर सीडिंग नहीं है और डीबीटी के लिए खाता इनेबल नहीं है, उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मौसम ने दिया साथ, 2023 में प्रदूषण रहा साफ, आबूलेन पर चला छावनी परिषद का बुलडोजर

ऐसे कराएं खाता अपडेट
इसके लिए किसान अपने गांव में लगने वाले कैंप में आईपीपीबी के कर्मचारी या फिर अपने निकट के पोस्ट आफिस में अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर लेकर जाएं और 200 रुपये से एनपीसीआई सीड और डीबीटी इनेबल खाता खोलने से समस्या का समाधान हो जाएगा। इस प्रकार एनपीसीआई सीडिंग करवाने के बाद किसानों को कोई अभिलेख नहीं जमा करना होगा।

इस मामले में तीसरा प्रमुख काम लैंड सीडिंग का है। बहुत से ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में जमीन या भूमि का विवरण दर्ज नहीं है। इसके लिए भी किसान अपने गांवों में लगने वाले कैंप या फिर कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भंडार पर अपनी खतौनी की प्रति और आधार की छाया प्रति उपलब्ध कराएं। इसके अलावा जिन लोगों को अभी तक किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही थी, वह भी आवेदन कर सकते हैं।

समय से करा लें खाते की केवाईसी
जिन किसानों के खाते में आधार नंबर गलत है, ऐसे में उनका केवाईसी मैच नहीं कर रहा। वह भी पीएम किसान जीओआई एप के जरिये स्वयं पंजीकरण करवा सकते हैं। यह किसानों के लिए अंतिम अवसर है। सभी किसान अपने-अपने किसान सम्मान निधि के खाते की जांच करवाएं और जो भी कमियां हों, उसे दूर करवाएं। -प्रमोद सिरोही, उप कृषि निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed