फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPCATET: 270 absent from postgraduate entrance exam

यूपीकैटेट : स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में 270 रहे अनुपस्थित

Wed, 17 Jun 2026 09:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 17 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
UPCATET: 270 absent from postgraduate entrance exam
मोदीपुरम- यूपी कैटेट परीक्षा का निरीक्षण करते हुए कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह वह अन्य।
जिले के चार केंद्रों पर हुई परीक्षा, 30 जून तक परिणाम आने की संभावना, इसके बाद होगी काउंसिलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट-2026) के तहत बुधवार को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरठ के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए 1,970 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,700 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 270 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेरठ में शोभित विश्वविद्यालय, कृष्णा पब्लिक स्कूल, आर्यन स्कूल और नीलकंठ इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों के मिलान के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, जबकि नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते सक्रिय रहे।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई गई। यूपीकैटेट के माध्यम से प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर सहित कृषि, उद्यान, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, पशु चिकित्सा एवं अन्य कृषि संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा परिणाम 30 जून को घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके आधार पर विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed