फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Woman from Etawah suddenly went missing from tourist bus in Meerut, found in Vrindavan

UP: मेरठ में टूरिस्ट बस से अचानक लापता हुई इटावा की महिला, वृंदावन में मिली

Wed, 08 Jun 2022 01:22 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jun 2022 01:22 PM IST
सार

इटावा निवासी व्यापारी की पत्नी सोमवार देर रात टूरिस्ट बस में यह महिला परिवार के साथ हरिद्वार से मथुरा के लिए आ रही थीं। होटल पर बस रुकने के दौरान वह लापता हो गईं थीं।होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस उसे सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
UP: Woman from Etawah suddenly went missing from tourist bus in Meerut, found in Vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर से लापता इटावा निवासी केबल कारोबारी प्रदीप गुप्ता की पत्नी पूनम मंगलवार को वृंदावन में मिल गई। सोमवार देर रात टूरिस्ट बस में यह महिला परिवार के साथ हरिद्वार से मथुरा के लिए आ रही थीं। यहां परतापुर में होटल पर उतरने के बाद लापता हो गई थीं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि वह नींद की झपकी में दूसरी बस में बैठकर चली गई थीं। होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस उसे सकुशल बरामद कर सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री, हालत गंभीर, परिजन बोले- पूछताछ के लिए लेकर गई थी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इटावा के भरथना निवासी केबल कारोबारी प्रदीप गुप्ता अपनी पत्नी पूनम और बेटी के साथ 26 मई को टूर पर गए थे। सोमवार रात वह टूरिस्ट बस से हरिद्वार से मथुरा की ओर जा रहे थे। उनकी बस दिल्ली रोड स्थित परतापुर में शिवा होटल के बाहर आकर रुकी। इसके बाद पूनम नींद में ही कुछ देर के लिए होटल पर उतर गईं। इसी दौरान पूनम लापता हो गई।

परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी लगने परतापुर पुलिस पहुंची और महिला की तलाश की, लेकिन उस समय महिला का पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह परतापुर पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें पुलिस को संदेह हुआ कि महिला दूसरी टूरिस्ट बस में बैठ गई जो जो वृंदावन की ओर गई। 

यह भी पढ़ें:  Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कुछ और जानकारियां जुटाते हुए पुलिस की टीम प्रदीप गुप्ता को लेकर दोपहर वृंदावन पहुंच गई। यहां महिला मिल गई। इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक महिला ने बताया कि वह नींद की झपकी में दूसरी बस में बैठ गई थी। महिला के सकुशल मिलने पर परिवार के लोगों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed