फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Woman dies in suspicious circumstances in Tipinagar, Meerut, dead body found at home

यूपी: मेरठ के टीपीनगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिला शव

Sun, 10 Jan 2021 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Jan 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
UP: Woman dies in suspicious circumstances in Tipinagar, Meerut, dead body found at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम में रविवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर बैडरूम में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका विवाहिता का पति घर से फरार है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीपीनगर एसओ विजय गुप्ता के अनुसार, अनीता (50) व उसका पति सेठपाल शिवपुरम में रहतेहैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने देखा तो घर में कोई हलचल नहीं थी। पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक का एलान, हत्यारों को पकड़ने के बाद होगा अंतिम संस्कार, गुस्साई भीड़ ने शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में अंदर जाकर देखा तो विवाहिता अनीता का शव बैडरूम में पड़ा मिला। पति मौके पर नहीं था। पुलिस ने उसको फोन किया। उसने खुद को शामली जनपद में होना बताया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार सेठपाल को फोन पर घटना की सूचना दी गई तो उसका कहना था कि वह गैस सिलिंडर के ट्रक पर ड्राइवर है। उसे घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस की सूचना पर वह मेरठ आ रहा है। 

एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चेहरे पर चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed