{"_id":"6278d3e6a249444df56da41c","slug":"up-weather-news-temperature-will-increase-further-in-western-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather News: मौसम के तल्ख हुए तेवर, फिर से झुलसा रही गर्मी, अब और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather News: मौसम के तल्ख हुए तेवर, फिर से झुलसा रही गर्मी, अब और बढ़ेगा तापमान
Mon, 09 May 2022 02:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 May 2022 02:12 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। चिलचिलाती धूप शरीर को झुलसा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अब फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद अब मौसम के तेवर फिर से बदलने लगे हैं। गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। चिलचिलाती धूप शरीर को झुलसा रही है। रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी और तेजी से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह बारिश के कारण पारा लुढ़ककर 33 डिग्री के पास पहुंच गया था। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर में अधिक गर्मी के कारण बाजारों में रौनक कम रहने लगी है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अब फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शहर की हवा में कुछ सुधार है। रविवार को शहर का एक्यूआई स्तर 136 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पिछले छह दिन का तापमान
दिनांक तापमान
तीन मई 36.6
चार मई 36.6
पांच मई 33.2
छह मई 37.0
सात मई 37.5
आठ मई 36.9