फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Union Railway Minister Ashwini Vaishnav inspected the station, hoped to build an overbridge

UP: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे बिजनौर, स्टेशन का किया निरीक्षण, ओवरब्रिज बनने की जागी उम्मीद

Tue, 23 Aug 2022 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Aug 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
UP: Union Railway Minister Ashwini Vaishnav inspected the station, hoped to build an overbridge
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर बिजनौर पहुंचे। यहां केंद्रीय रेल मंत्री ने जिले के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेल मंत्री के बिजनौर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इससे पहले पुलिस ने की गारद ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।   
विज्ञापन

 
ओवरब्रिज बनने की मांग के पूरा होने की उम्मीद जगी
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा गवाई गई नगीना व बिजनौर लोकसभा सीटों को 2024  में जीत दिलाने के लिए दी गई। जिम्मेदारी व रेल मंत्री के मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय जनपदीय दौरे से नगीना के लोगों को अपनी दशकों पुरानी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने की मांग के पूरा होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


जिला बिजनौर की सबसे पुरानी तहसील में शुमार नगीना का रेलवे स्टेशन जम्मू-हावड़ा रेलवे के मुख्य ट्रैक पर स्थित है। नगीना से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 74 ( हरिद्वार काशीपुर फोरलेन) व मुरादाबाद - सहारनपुर रेल मार्ग का नगीना कोतवाली मार्ग पर मुख्य रेलवे फाटक स्थित है। मुख्य रेल मार्ग पर पड़ने वाले इस फाटक पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में रेलगाड़ियों के आवागमन के कारण यह फाटक अक्सर काफी समय के लिए बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों का  घंटों जाम लग जाता है। पिछले कई दशकों से इस रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग होती रही है। विभिन्न पार्टियों की सरकारें आती और जाती रही लेकिन किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि ने आज तक इस मांग को पूरा नहीं कराया। नगीना कोतवाली मार्ग पर नगर के कई नामचीन पब्लिक व डिग्री कॉलेज स्थित है, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने जाते हैं।

रेलवे फाटक के अवसर बंद रहने से विद्यार्थियों को धूप व बरसात में घंटो घंटो फाटक पर खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सबसे खतरनाक स्थिति तब हो जाती है जब गंभीर अवस्था में नगीना से बिजनौर रेफर किए गए मरीज की एंबुलेंस क्रॉसिंग के बंद होने व जाम के कारण खड़े रहने के लिए मजबूर हो जाती है तथा मरीज की जान पर बन आती है। सन 2009 में बिजनौर जनपद की एकमात्र लोकसभा सीट को दो भागों में बांटकर नगीना के नाम से एक नई लोकसभा सीट बनाई की गई थी। तब नगीना सीट पर पहला सांसद बनने का गौरव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर यशवीर सिंह को मिला था।

2014 में इस सीट पर भाजपा के डॉ यशवंत सिंह व पिछले 2019 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के गिरीश चंद सांसद बने। नगीना के नाम से संसद में एक नया प्रतिनिधित्व मिलने के बाद नगीना के लोगों को यह आस जगी थी कि शायद नगीने के सांसद के रूप में चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि कि बदौलत नगीना कोतवाली मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बन जाएगा लेकिन 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह मांग आज भी कागजों में ही सिमटी पड़ी है।अब देश के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को भाजपा हाईकमान द्वारा नगीना लोकसभा सीट की दी गई जिम्मेदारी के बाद नगीना के लोगों को अपनी दशकों पुरानी इस मांग  के पूरी हो जाने की उम्मीद जगी है।

 इस बारे में क्या कहते हैं नगीना के लोग
 व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन, पंडित सचिन शर्मा, दीपक अग्रवाल, विकास मल्होत्रा आदि का कहना है यदि नगीना कोतवाली मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बन जाए तो नगीना के व्यापार में भी तरक्की होगी।लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश अग्रवाल का कहना है कि रेलवे क्रासिंग के बार-बार बंद होने से छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलमंत्री से नगीना रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाए जाने कि मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed