फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Union Minister Nitin Gadkari inaugurats Animal Festival in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- देश में पैसे की नहीं, ईमानदार नेताओं की कमी

Thu, 06 Apr 2023 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान पर पशु मोहत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

विज्ञापन
UP: Union Minister Nitin Gadkari inaugurats Animal Festival in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में पशु मोहत्सव का उद्घाटन करते नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर के नुमाइश मैदान पर राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला आरंभ हो गया। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पहुंचकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इसके अलावा तुगलकपुर स्थित गाय अभयारण्य का शिलान्यास भी किया जाएगा।

विज्ञापन


देश में पैसे की नहीं, ईमानदार नेताओं की कमी : गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में पैसे की कोई कमी नहीं है। कमी सिर्फ ईमानदार नेताओं की है।

पशु प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे गडकरी ने किसानों को खर्चे घटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक किसान अपने खर्चे सीमित नहीं करेगा, फसल के लिए योजना बनाकर काम नहीं करेगा, तब तक बचत नहीं बढ़ेगी। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है। अब देश के लिए यह जरूरी है कि स्मार्ट गांव बनें। युवाओं को रोजगार मिलें। किसान के बेटे खाली हाथ न रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शनी में पहुंचकर पशुपालकों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेले के सर्वश्रेष्ठ पशु को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। भेड़, बकरी, घोड़ा, मुर्राह नस्ल, गिर, हरियाणा नस्ल, साहीवाल, थारपारकर नस्ल के पशु मेले में पहुंच चुके हैं। मेले में करीब 50 लाख के इनाम बांटे जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- 2024 में यहां भी होंगी अमेरिका जैसी सड़कें, चलेगी ड्रोन टैक्सी

आज मेले में यह रहेगा खास
आज सुबह नौ बजे से मेला शुरू हो गया। गोपशु, भैंसो, भेड़ों की प्रतियोगिता, बकरियों की प्रतियोगिता होगी, जबकि सेमिनार हॉल में तीन सत्र के वैज्ञानिक संवाद चलेंगे, जबकि चौथे सत्र में कृषक संवाद होगा। शाम पांच बजे लॉटरी के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed