Meerut News: महिला कारोबारी से 1.78 करोड़ की ठगी, दोनों आरोपी हैं सगे भाई, मुकदमा हुआ दर्ज
Meerut News : मेरठ की एक महिला कारोबारी से 1.78 करोड़ रुपये की ठग कर ली गई। ठगे करने वाले दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विस्तार
मेरठ में मनोरंजन पार्क की रहने वाली पेपर कारोबारी निधि बसंल से 1.78 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का आरोप हरियाणा के यमुनानगर मॉडल टाउन निवासी दो सगे भाइयों पर है। इनकी फर्म आनंद पैक्वेल के नाम से है। आरोपियों ने महिला कारोबारी की फर्म से पेपर मंगा लिए, लेकिन भुगतान नहीं किया। सिविल लाइन थाना मेरठ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
निधि बंसल ने बताया कि उनका पायस पेपर प्रोडक्ट के नाम से कारोबार है। उनकी फर्म डुप्लेक्स पेपर, क्राफ्ट पेपर और पेपर प्रोडक्ट की सप्लाई व ट्रेडिंग का कार्य मेरठ स्थित ऑफिस से करती है। यमुनानगर के रहने वाले राजेंद्र आनंद और संजय आनंद ने अपनी फर्म आनंद पैक्वेल के नाम से वर्ष 2018-2019 से पेपर खरीदा था। इसके बाद उनके बीच कारोबार शुरू हो गया। बड़ी धोखाधड़ी करने की नीयत से अपना विश्वास जमाए रखने के लिए शुरू में समय से भुगतान करते रहे। इसके बाद भुगतान की रकम धीरे-धीरे कम करते हुए ज्यादा माल मंगाना शुरू कर दिया।
उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से भी ऑर्डर देकर माल मंगा लिया। यह करीब 1.78 करोड़ रुपये का था। करीब दो साल से दोनों भाई भुगतान का आश्वासन देते रहे, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इस मामले की शिकायत एडीजी राजीव सभरवाल से की गई। इसके बाद शनिवार शाम पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर किया।
यह भी पढ़ें: नृशंस हत्या का सच: नामर्द है तू, यह सुनकर आगबबूला हुआ पति, पत्नी पर दाव से किए थे आखिरी सांस तक वार
चेक देकर मंगाते रहे याल, खाते में नहीं थी रकम
आरोप है कि दोनों भाइयों ने अलग-अलग तारीखों पर 18 चेक दिए। जब चेक खाते में लगाए गए तो वे बाउंस हो गए। पता चला कि उनके खाते में इतनी रकम ही नहीं है।
दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। केस से संबंधित दस्तावेज मंगाए गए हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - समर बहादुर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छात्रा को खींचने की कोशिश, भीड़ ने आरोपियों को जमकर धुना, पुलिस को सौंपा