फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut murder case: Police revealed that husband killed wife Priyanka after on being called impotent

नृशंस हत्या का सच: नामर्द है तू, यह सुनकर आगबबूला हुआ पति, पत्नी पर दाव से किए थे आखिरी सांस तक वार

Mon, 31 Jul 2023 02:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Jul 2023 02:39 PM IST
सार

Meerut Murder Case : पूछताछ में हत्यारोपी पति ने बताया कि उसने प्रेमी के सामने ही उसके पुरुषत्व पर सवाल उठाए और उसे नामर्द तक कह दिया। यह अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पत्नी को मार डाला। 

विज्ञापन
Meerut murder case: Police revealed that husband killed wife Priyanka after on being called impotent
मेरठ प्रियंका मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में कैंट स्टेशन के पास हुई प्रियंका की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड में पुलिस ने लकवाग्रस्त पति मुरादनगर गाजियाबाद निवासी विजेंद्र को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रियंका का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने प्रेमी के सामने ही उसके पुरुषत्व पर सवाल उठाए और उसे नामर्द तक कह दिया। यह अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पत्नी को मार डाला। 

विज्ञापन

इस बात से वह इतना आगबबूला था कि प्रियंका के सिर, चेहरे और छाती पर धारदार हथियार दाव से 10 से भी ज्यादा वार किए। सीसीटीवी में आरोपी के कैद होने पर पुलिस ने उसे दबोचा।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव निवासी 32 वर्षीय प्रियंका की शादी 12 वर्ष पूर्व विजेंद्र से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। शनिवार रात विजेंद्र ने पत्नी प्रियंका की पेड़ काटने वाले दाव (धारदार हथियार) से नृशंस हत्या कर दी थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। इसमें कैंट स्टेशन के अलावा हाईवे स्थित एक सीसीटीवी में आरोपी विजेंद्र कैद हो गया। हत्या करने के बाद आरोपी बस से मुरादनगर चला गया था।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात ही उसके मुरादनगर स्थित घर से पकड़ लिया था। पुलिस से पूछताछ में आरोपी विजेंद्र ने बताया कि लगभग दो साल पूर्व वह लकवाग्रस्त हो गया था। इसके बाद वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गया था। वहीं, उसकी पत्नी प्रियंका प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगी थी। यहां उसकी मुलाकात मुरादनगर निवासी एक युवक से हो गई थी। लगभग दो महीना पूर्व उसे अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई थी। इसे लेकर उनमें विवाद रहने लगा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह किसी काम से बाहर गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही वापस आ गया था। यहां उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मौके पर पकड़ लिया था। पत्नी की हरकत देखने के बाद उसे गुस्सा आया और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान पत्नी ने प्रेमी के सामने ही पति को नामर्द बोल दिया था। पत्नी की बात सुनकर पति आग बबूला हो गया था। 

इसके बाद उसने अपनी पत्नी को मारने का प्लान बनाया। वहीं, बीते शनिवार की शाम को प्रियंका अपने प्रेमी से बात कर रही थी। आरोपी ने पत्नी को रंगे हाथों बात करते हुए पकड़ लिया था। दोनों में फिर से विवाद और मारपीट हुई। काफी देर तक विवाद चलता रहा। इसके बाद प्रियंका मुरादनगर से ट्रेन में बैठकर अपने मायके के लिए चली थी।

ट्रेन के दूसरे कोच में बैठकर कैंट स्टेशन पहुंचा
आरोपी विजेंद्र भी ट्रेन के दूसरे कोच में बैठकर कैंट स्टेशन पहुंच गया था। आरोपी ने स्टेशन रोड पर मौका पाकर पत्नी के सिर पर दाव से हमला कर दिया। उसने प्रियंका के सिर, चेहरे और छाती पर कई बार वार किए। उस पर खून सवार था। प्रियंका के दम तोड़ने तक वह वार करता रहा। उसकी मौत के बाद वह बस से मुरादनगर चला गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेम-प्रसंग में विवाद और अपमानित महसूस करने के कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उसे जल्द कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed