फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: three worker suffer burn injuries at Bijnor chemical factory, CM takes cognizance

यूपी : बिजनौर में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे, सीएम योगी ने हादसे पर लिया संज्ञान 

Sun, 20 Jun 2021 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jun 2021 11:28 AM IST
सार

हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। योगी आदित्यनाथ ने झुलसे मजदूरों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
UP: three worker suffer burn injuries at Bijnor chemical factory, CM takes cognizance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

यूपी के बिजनौर में रविवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने झुलसे मजदूरों के उचित इलाज और हादसे के कारणों की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मजदूर केमिकल फैक्टरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई इसमें तीनों में 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग में झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर की हालत गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। योगी आदित्यनाथ ने झुलसे मजदूरों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed