फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: three injured including two Gokash were shot in police encounter in Baghpat and Meerut

ताबड़तोड़ मुठभेड़: बागपत-मेरठ में 2 गोकश समेत 3 को लगी गोली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने मांगी थी रंगदारी

Sat, 03 Jun 2023 12:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jun 2023 12:05 PM IST
सार

Encounter in UP : वेस्ट यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हो रही हैं। शनिवार सुबह जहां बागपत में पुलिस की गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए तो वहीं मेरठ में भी एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
UP: three injured including two Gokash were shot in police encounter in Baghpat and Meerut
बागपत में मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में गोकशी करने वाले गोकशों के साथ पुराने कस्बे के जंगल में शनिवार की सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। जिनकी गाड़ी से दो कुंतल गोमांस बरामद किया गया। उधर, मेरठ में भी पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


माता कॉलोनी के पास यमुना किनारे कुछ दिन पहले गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस टीम गोकशों की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं, शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुराने कस्बे के जंगल में पुलिस ने गोकशों की घेराबंदी कर ली, इस दौरान गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोकशों की गोली लगने से सिपाही संदीप घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोकश भूरा निवासी बुढ़ाना और रहीस निवासी खेकड़ा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गोकश भूरा पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गोकशों की गाड़ी से दो कुंतल गोमांस बरामद किया। वहीं, पशु चिकित्सक ने मांस का सैंपल लिया। इससे पहले घायल गोकशों के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, दरोगा की पिस्टल छीनी, कई पुलिसकर्मी हुए चोटिल

मेरठ में दिन निकलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल 

मेरठ के लावड़ में शनिवार को दिन निकलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को सीएचसी में उपचार दिलाया गया है।बताया गया कि कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने व न देने पर फायरिंग करने के मामले में बदमाश फरार चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live : बागपत के DM राजकमल यादव का तबादला, जितेंद्र प्रताप सिंह बनेंगे नए जिलाधिकारी

लावड़ कस्बे के कपड़ा व्यापारी सुदेश सैनी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरान और चिंदौड़ी गांव निवासी अतुल जाट ने फोन पर तिहाड़ जेल से रंगदारी मांगी थी। दोनों बसपा नेता मनोज की हत्या में नामजद है। व्यापारी के रंगदारी न देने पर रंगदारी मांगने के डेढ़ घंटे बाद बदमाश ने सुदेश की दुकान में घुसकर फायरिंग की, जिसमें, अरुण छर्रे लगने से घायल हो गया था। एसएसपी ने इस घटना के खुलासे को लेकर कई टीम लगा रखी थी। शनिवार सुबह पुलिस को मीठेपुर मार्ग पर एक मंडप के पास बदमाश की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर के पिन्ना निवासी सादमान बताया। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि सादमान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों का साथी बताया जा रहा है। वहीं, शादमान के साथी रवि पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed