{"_id":"5b0bc7124f1c1b936e8b5137","slug":"up-three-accused-arrested-in-meerut-illegal-arms-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 2019 के चुनाव के खातिर असलहा तैयार कर रहे व्यक्ति को दबोचा, 3 तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 2019 के चुनाव के खातिर असलहा तैयार कर रहे व्यक्ति को दबोचा, 3 तमंचे बरामद
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 28 May 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के गांव लावड़ में 2019 के लोकसभा चुनाव के खातिर असलाह तैयार कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़ा गया आरोपी इलियास पुत्र जमील कटघर जिला मुरादाबाद है।
मेरठ के लावड़ में यह असलाह तैयार होता था और मुरादाबाद से सप्लाई होता था। पुलिस ने लावड़ निवासी कासिम के घर पर छापा मारा। यहां से तीन तमंचे और 315 बोर के 500 कारतूस पुलिस ने बरामद किये है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/