फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: This star bowler of UP was made the captain for Syed Mushtaq Ali Trophy, five players from Meerut

UP: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए यूपी ने इस स्टार गेंदबाज को बनाया कप्तान, टीम में मेरठ के पांच खिलाड़ी

Mon, 18 Nov 2024 06:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 18 Nov 2024 06:47 PM IST
सार

यूपी की टीम में मेरठ से भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, विनीत पंवार और शिवम मावी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
UP: This star bowler of UP was made the captain for Syed Mushtaq Ali Trophy, five players from Meerut
भुवनेश्वर कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच 23 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेए एसोसिएशन की ओर से यूपी की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान तेज गेंदबाज मेरठ के भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है। टीम में मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर को मिलाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करीब 10 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। मेरठ से पांच खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन

UP: This star bowler of UP was made the captain for Syed Mushtaq Ali Trophy, five players from Meerut
विनीत पंवार - फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी में आईपीएल से ठीक पहले होने जा रही इस ट्रॉफी में कई खिलाड़ियों के पास बेहतर प्रदर्शन करने का मौका होगा। सबकी निगाहें भुवनेश्वर के प्रदर्शन पर भी होंगी। यूपीसीए की ओर से घोषित की गई टीम में मेरठ से भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, विनीत पंवार और शिवम मावी को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: This star bowler of UP was made the captain for Syed Mushtaq Ali Trophy, five players from Meerut
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा क्षेत्र से नितीश राणा, माधव कौशिक, स्वास्तिक चिकारा, करन शर्मा और सहारनपुर के तेज गेंदबाज आकिब खान को शामिल किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। इनके अलावा रिंकू सिंह, आर्यन जुयाल, आदित्य शर्मा, पिवराज निगम, कार्तिकेय जायसवाल, शिवम शर्मा, यश दयाल को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

UP: This star bowler of UP was made the captain for Syed Mushtaq Ali Trophy, five players from Meerut
समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर कुमार के पास होगा अच्छा मौका
पिछले साल यूपी की कमान करण शर्मा के पास थी, लेकिन इस बार भुवनेश्वर को कप्तान बनाया गया है। भुवनेश्वर इससे पहले यूपी टी 20 लीग में खेले थे। उन्होंने 11 मैचों में 7 विकेट लिए थे। वहीं, इस साल भुवनेश्वर आईपीएल में भी नई टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

भुवनेश्वर 2014 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। इस बार अन्य फ्रैंचाइजी उन पर बोली लगाएंगी। उन्होंने आईपीएल में 176 मैचों में 181 विकेट लिए हैं। दो करोड़ रुपये उनका बेस प्राइज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed