{"_id":"6aa19b6d5701147175022308","slug":"up-third-suicide-in-a-meerut-family-after-his-father-and-sister-a-young-man-also-consumes-poison-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के एक परिवार में तीसरी आत्महत्या, पिता और बहन के बाद युवक ने भी खा लिया जहर; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के एक परिवार में तीसरी आत्महत्या, पिता और बहन के बाद युवक ने भी खा लिया जहर; मची चीख-पुकार
Wed, 09 Sep 2026 11:16 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:16 PM IST
सार
मेरठ के सरधना में मोहल्ला आहाता इसाईयान में विल्सन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकर मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विल्सन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना नगर के मोहल्ला आहाता इसाईयान में बुधवार दोपहर घरेलू कलह से परेशान युवक विल्सन उर्फ काका ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला आहाता इसाईयान निवासी लहजो का बड़ा पुत्र विल्सन उर्फ काका (35) पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह के चलते तनाव में बताया जा रहा था। बुधवार दोपहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। विल्सन की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि विल्सन के परिवार में इससे पहले उसकी बहन और पिता की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो चुकी है। परिवार में तीसरी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विल्सन के इस कदम से परिजन भी स्तब्ध हैं। पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
मेरठ: छह महीने में ही लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी से विवाद होने पर एमआर ने फंदे से लटककर जान दी
ये भी देखें...
मेरठ: छह महीने में ही लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी से विवाद होने पर एमआर ने फंदे से लटककर जान दी